भागलपुर, मार्च 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीएन कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में टीएमबीयू की डीएसडब्ल्यू प्रो. डॉ. अर्चना साह और विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रीड़ा सचिव डॉ. संजय जायसवाल व समाजसेवी जेड हसन उपस्थित रहे।​प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताते कहा कि यह शिविर गोद लिए गए गांव कबीरपुर के विकास और सामुदायिक सहयोग के लक्ष्य को पूर्ण करेगा। डॉ. अर्चना साह ने विश्वास जताया कि यहां के स्वयंसेवक प्रशिक्षण के बाद 'कुंदन' बनकर निकलेंगे और समाज को नई दिशा देंगे। वहीं, जेड हसन ने आपदा प्रबंधन में एनएसएस की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम का स...