भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर। बीएन कॉलेज के बांग्ला एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. अंतरा चौधरी ने टैगोर के भागलपुर प्रवास और विश्वभारती की स्थापना पर प्रकाश डाला, वहीं प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार ने उनके वैश्विक साहित्यिक योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। साक्षी कुमारी ने स्वागत गान, सौरभ ने बांग्ला गीत और माहेनूर ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। सुयश एवं सुमन ने भाषण के जरिए विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. आरती कुमारी, डॉ. फिरोज आलम और डॉ. कंचन सिंह सहित कई शिक्षक व छात्र मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...