भागलपुर, जुलाई 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीएन कॉलेज में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा तीन दिवसीय हस्तशिल्प प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन बुधवार से शुक्रवार तक होगा। इसके तहत मंजूषा कला, मधुबनी कला, टिकुली कला, सुजनी कला, टेराकोटा शिल्प, स्टोन शिल्प आदि पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं का प्रशिक्षण एक्सपर्ट द्वारा दिया जाएगा। कॉलेज के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए सूचना जारी की गई है कि जो इसमें भाग लेना चाहते हैं। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. इरशाद अली से संपर्क कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. अनिरूद्ध कुमार ने कॉलेज के सभी विभागों के हेड से कहा है कि वे अपने-अपने विभाग में इस जानकारी को साझा करें, साथ ही प्रत्येक विभाग से कम से कम पांच छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। आयोजन कालेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगा।

हिंदी हिन्...