नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। डाकघर की बुक नाउ पे लेटर (बीएनपीएल) सुविधा ने शहर के व्यापार और लॉजिस्टिक सेक्टर को देशभर में रफ्तार दी है। अब व्यापारी बिना तत्काल भुगतान के अपने उत्पाद तेजी से भेज पा रहे हैं और ग्राहक भी उत्पाद प्राप्त करने के बाद भुगतान कर रहे हैं। हर साल करीब ढाई करोड़ से ज्यादा उत्पादों की बुकिंग के जरिए सालाना औसतन तीन करोड़ की कमाई हो रही है। भारतीय डाकघर के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में बीएनपीएल के जरिए कारोबार में पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 यानी वित्तीय वर्ष 2025-26 के 11 माह तक कुल उत्पादों का पंजीकरण 2.75 करोड़ से अधिक रहा, इससे 138.42 करोड़ रुपये तक का कारोबार हुआ। वहीं अगर पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की बात करें तो पूरे साल में कुल उत्पाद 2.87 करोड़ ...