बीएनटी स्कूल में तीन दिवसीय इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता संपन्न
गढ़वा, मई 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बीएनटी सेंट मेरी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के खेल शिक्षक आशुतोष पांडेय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। शतरंज प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रणनीतिक क्षमता, तार्किक सोच, धैर्य एवं एकाग्रता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को दो वर्गों सीनियर ग्रुप (कक्षा 9 से 12) एवं जूनियर ग्रुप (कक्षा 6 से 8) में विभाजित किया गया था। मौके पर सफल हुए छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.