गुमला, अप्रैल 30 -- सिसई, प्रतिनिधि । बैजनाथ जालान महाविद्यालय सिसई में गुरुवार को कॉलेज प्रशासन और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.अमिताभ भारती ने की। बैठक में महाविद्यालय की जमीन पर हो रहे कथित अवैध कब्जे,अतिक्रमण,नए शैक्षणिक भवन के हस्तांतरण में हो रही देरी तथा शिक्षकों की कमी जैसे कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य मुद्दे प्राचार्य प्रो.भारती ने बताया कि महाविद्यालय से कुछ दूरी पर स्थित 11 एकड़ 65 डिसमिल जमीन है। जहां पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री की सभा आयोजित हुई थी। वहां अवैध कब्जा और अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। जानकारी के अनुसार कई लोगों द्वारा उक्त जमीन की अवैध खरीद-बिक्री कर दाखिल-खारिज भी कराया गया है। इस संबंध में महाविद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.