लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भारतेन्दु नाट्य अकादमी ने रिक्त कलाकार श्रेणी में रंगमण्डल प्रमुख के साथ ही अन्य कलाकारों का परिणाम जारी कर दिया है। चयन समिति के साक्षात्कार के बाद कलाकारों को मिले अंकों के आधार पर बनी मेरिट सूची के जारी कर दी गई है।रंगमण्डल प्रमुख के लिए रमापति द्विवेदी का चयन किया गया है। वहीं प्रतीक्षा सूची में कप्तान सिंह को रखा गया। इसके साथ ही ए कैटेगरी की श्रेणी में तीन कलाकारों तुषार निराला, अंशु साहू, और शिवा सक्सेना का चयन किया गया। बी श्रेणी के कलाकार में एक कलाकार वैष्णवी सेठ का चयन किया गया है। वहीं अप्रेन्टिस श्रेणी में तीन कलाकारों अभिनव कुमार मिश्रा, मयंक तिवारी, सोमनाथ शर्मा का चयन किया गया। अकादमी निदेशक बिपिन कुमार ने बताया कि चयनित कलाकारों के साथ ही प्रतीक्षा सूची के कलाकारों की सूची भी वेब...