बीएनएस में छह दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन
गिरडीह, मई 17 -- गिरिडीह। सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को छह दिवसीय समर कैंप का उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सफल समापन हो गया। समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। समर कैंप के दौरान कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने हिंदी एवं अंग्रेजी ड्रामा, भाषण, कविता पाठ, अभिव्यक्ति कौशल, मैथ्स विद फन, संगीत, कला और नृत्य जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा क्रिकेट, बैडमिंटन सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- विद्या विकास पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बिखेरे कला के रंग प्रशिक्षकों ने बच्चों को रचनात्मकता और नवाचार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.