कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। बीएनएसडी इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रोजेक्ट प्रवीण में कक्षा 09 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानाचार्य डॉ. अमर सिंह चौहान ने इस पहल की सराहना की। सहयोगी शिक्षक दीपक बाजपेयी, अमित पाण्डेय और शशांक शुक्ल का विशेष योगदान रहा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अधिकारियों ने बताया कि इसके माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को आधुनिक कौशल से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...