कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज के दिव्यांग छात्रों ने सेठ मोतीलाल खेड़िया विद्यालय में आयोजित समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गोकुल ने कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि आर्यन सिंह, अक्षय कुमार और अमन गोस्वामी ने रस्साकशी में प्रथम स्थान हासिल किया। भूरेलाल अहिरवार ने निबंध प्रतियोगिता और कंप्यूटर टाइपिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. अमर सिंह चौहान ने दिव्यांग छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सभी प्रकार की सुविधाओं को प्रदान करने का आश्वासन दिया। यहां रणजीत कुमार, उत्तम कुमार, शरद कुमार सिंह, बालेंद्र सिंह, अजमेर सिंह और डॉ. सुरेश यादव उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.