मधेपुरा, जनवरी 16 -- मधेपुरा निज संवाददाता ।बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना की सिफारिश पर बीएनएमयू को पॉलिटिकल साइंस विभाग में 22 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की गई है। विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा पॉलिटिकल साइंस विभाग में चयनित सभी 22 शिक्षकों को विश्वविद्यालय द्वारा काउंसलिंग करने के बाद कॉलेज और पीजी विभाग आवंटित कर दिया है। कुलपति प्रो. बीएस झा के निर्देश पर कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। कुलसचिव ने बताया कि कुल 22 शिक्षकों का काउंसलिंग कर आवश्यकतानुसार कॉलेज अलॉट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नियुक्त उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से 21 (इक्कीस) दिनों के अंदर अपने नाम के सामने बताए गए यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट के संबंधित विभागाध्यक्ष प्रधानाचार्य, प्रभारी प्रधानाचार्य के प...