मधेपुरा, जून 14 -- मधेपुरा निज संवाददाता विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बीएनएमयू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। सभी स्वस्थ युवाओं को रक्तदान करते रहना चाहिए। शिविर में सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के आर के पूरी अपनी टीम के साथ पहुंचे। मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ.उमा शंकर चौधरी, डॉ. राजीव कुमार मल्लिक, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. उपेंद्र कुमार, ई. रितेश प्रकाश, दिवाकर कुमार सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस : 40 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, 22 रक्तवीरों को किया गया सम्मानित यह भी पढ़ें- तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय में शिक्षकों एवं कर्मियों ने किया रक्तदान यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं को रक्तदान के लिए किया प्रेरित...