मधेपुरा, अप्रैल 5 -- मधेपुरा। निज संवाददाता भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में विगत दिनों से चल रहे आंदोलन के क्रम में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय के पास यूएमआईएस के विरोध में जमकर नारेबाजी की और इसके बाद यूएमआईएस कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अभाविप की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य समीक्षा यदुवंशी ने आरोप लगाया कि कुलपति नियमों को ताक पर रखकर यूएमआईएस का बचाव कर रहे हैं तथा संगठित भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब यूएमआईएस का करार समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद विश्वविद्यालय के कार्य उससे लिए जा रहे हैं, जो राशि के दुरुपयोग का संकेत देता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यूएमआईएस को संरक्षण देने के कारण विश्वविद्यालय के कई अधिकारी और कर्मचारी प्रताड़ित हो रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.