बीएनएमयू में एनएसएस कॉर्डिनेटर का पदभार ग्रहण करने पर स्वागत करते पदाधिकारी
मधेपुरा, मार्च 18 -- मधेपुरा निज संवाददाता भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव स्थापना डॉ. विवेक कुमार को एन एस एस कॉर्डिनेटर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. विवेक ने कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर को योगदान दिया। इसके बाद एन एस एस कार्यालय में काम काज शुभारंभ किया। ज्ञात हो कि कॉर्डिनेटर डॉ. सुधांशु शेखर के सीनेट चुनाव लड़ने के कारण पद से इस्तीफा देने के बाद डॉ. विवेक कुमार को प्रभार दिया गया। डॉ. विवेक कुमार को बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह, महाविद्यालय निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार, उप कुलसचिव अकादमिक डॉ. प्रीति गुप्ता सहित अन्य ने उन्हें बधाई दी। डॉ. विवेक ने कहा कि एन एस एस के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे सक्रियता से लगे रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.