मधेपुरा, सितम्बर 23 -- मधेपुरा निज संवाददाता भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में दो दिवसीय इंटर कॉलेज हैंड बॉल प्रतियोगिता का मंगलवार की शाम समापन हुआ। मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल का रोमांचक मुकाबला हुआ। महिला वर्ग के फाइनल में बी एन एम वी कॉलेज साहुगढ़ मधेपुरा ने एस एन एस आर के एस कॉलेज सहरसा को तीन शून्य से पराजित किया। जबकि हैंड बॉल के पुरुष मुकाबले में नव स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज घैलाढ़ ने रोमांचक मुकाबले में मेजबान बी एन एम वी कॉलेज को तीन गोल से पराजित कर फाइनल का खिताब पने नाम किया। राजकीय डिग्री कॉलेज घैलाढ़ ने 14 गोल दागे जबकि बी एन एम वी कॉलेज साहुगढ़ मधेपुरा बड़ी मशक्कत के बाद 11 गोल ही कर पाए। यह भी पढ़ें- Chapra News: अंतर महाविद्यालय कबड्डी में मढ़ौरा के अजय सिद्धार्थ का शानदार प्रदर्शन इससे पहले सेमीफाइनल प्रतियोगिता हु...