मधेपुरा, जुलाई 23 -- मधेपुरा निज संवाददाता भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में विज्ञान की पढ़ाई करने को इच्छुक छात्र छात्राओं के लिए खुश खबरी है। विश्वविद्यालय में साइंस के पांच विषयों में 48-48 के साथ डिग्री कॉलेज त्रिवेणीगंज में पढ़ाई होगी। विश्वविद्यालय ने इसकी सूचना जारी कर दी है। बीएनएमयू में स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2026-30 में सेकंड मेरिट लिस्ट से नामांकन के बाद रिक्त सीटों के लिए एक बार फिर से पोर्टल को खोला गया है। विश्वविद्यालय के डीएस डब्ल्यू प्रो. उमा शंकर चौधरी और नोडल ऑफिसर एडमिशन डॉ. ओंकार नाथ मिश्र ने बताया कि जी छात्रों ने नामांकन के लिए पूर्व में आवेदन नहीं किया था उनके लिए भी आवेदन की तिथि घोषित की गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 25 जुलाई तक बीएनएमयू के समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन उसी विषयों के लिए ...