मधेपुरा, जून 23 -- मधेपुरा निज संवाददाता बीएनएमयू में स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन के लिए जारी मेरिट लिस्ट में त्रुटि को लेकर छात्र नेताओं ने नाराजगी जताई है। जाप के पूर्व छात्र नेता एवं युवा शक्ति के अजीत यादव ने बीएन मंडल विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्नातक नामांकन मेरिट सूची पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी नामांकन प्रक्रिया विवादों के घेरे में आ गई है। छात्रों द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों एवं विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट विवरण में कई ऐसी विसंगतियां सामने आ रही हैं, जिनसे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय कांपते लिखकर कहा है कि उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार कुछ छात्रों के आवेदन पत्र में दर्ज अंकों और विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट विवरण में प्रदर्शित प्रतिशत के बीच ...