बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया धरना
मधेपुरा, मई 20 -- मधेपुरा निज संवाददाता। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने बुधवार को काम काज ठप कर धरना दिया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित धरना में विश्वविद्यालय सहित विभिन्न महाविद्यालयों के कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों की हड़ताल से विश्वविद्यालय और अंगीभूत कॉलेजों में काम काज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। अधिकांश छात्रों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा। कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित धरना में अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई। बाद में कर्मचारी नेताओं ने अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र कुलपति कार्यालय में दिया। यह भी पढ़ें- अपनी मांगों को लेकर कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शनकर्मचारियों की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.