चक्रधरपुर, अप्रैल 11 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बीएनआर स्कूल मैदान का जीर्णोद्वार का कार्य शुरु हो गया है। मैदान को मिनी स्टेडियम का रुप देने काम चल है। बताया जाता है कि पहले पर्याय में मैदान को समतल किया जाएगा जिसके लिए मैदान में एक विशेष प्रकार की मिट्टी डाला गया और इसका समतीलकरण का कार्य किया जा रहा है। दूसरे पर्याय में इसके चारदिवारी का निमार्ण एवं मैदान का विस्तार किया जाएगा। बतातें चलें कि डीआरएम तरुण हुरिया रेलवे स्कूल मैदान का तगातार निरीक्षण कर रहे हैं। कु छ दिन पहले उन्होंने मैदान के पूर्वी छोर स्थित ओड़िया स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। ओड़िया स्कूल से सटे खाली जमीन को मैदान में शामिल करने के लिए खाली पड़े स्थान में मिट्टी डाल दिया गया है। जल्द की यह मैदान शहर में एक मिनी स्टेडियम के तौर पर लोगों को नजर आएगा। डीआरएम के प्र...