जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय बीएड सत्र 2023-25 की विशेष मेथड पेपर व सत्र 2024-26 की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 1 अप्रैल से प्रारंभ होगी। परीक्षाएं 16 अप्रैल तक चलेंगी। इसके लिए सात परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया गया है। विस्तृत कार्यक्रम कोल्हान विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...