आरा, जून 19 -- फोटो : वरुण कुमार तिवारी आरा, निज प्रतिनिधि । बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर की ओर से विगत सात जून को आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bihar BEd CET Topper List: बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट Direct Link, हिंमाशु और विवेक ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्टउत्कृष्ट प्रदर्शन बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में भोजपुर के एक लाल ने भी पूरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया है। भोजपुर जिले के वरुण कुमार तिवारी ने 116 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया है। होनहार छात्र ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। संदेश प्रखंड के बसौरी गांव निवासी वरुण कुमार तिवारी ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कुल 120 अंकों में से 11...