मधेपुरा, जून 6 -- मधेपुरा, निज संवाददाता। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सफल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को बीएनएमवी कॉलेज के शिक्षक प्रकोष्ठ में प्रधानाचार्या सह केंद्र अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार ने इनविजिलेटर के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में परीक्षा संचालन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। परीक्षा के दौरान सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर पूर्ण सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य नोडल पदाधिकारी बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह प...