मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पहली से पांचवीं कक्षा के बीएड शिक्षकों को नियुक्ति-प्रशिक्षण तिथि से प्रशिक्षित वेतनमान नहीं मिलेगा। विभाग ने सुनवाई के बाद यह आदेश दिया है। विभाग ने शिक्षकों का दावा खारिज कर दिया है।डीपीई प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण की तिथि से प्रशिक्षित वेतनमान मिला है। इसको आधार बनाकर एक से पांच में नियुक्त बीएड वाले शिक्षकों ने भी नियुक्ति या प्रशिक्षण पूरा करने की तिथि से वेतनमान की मांग की थी। बीएड वाले शिक्षक 2014 से ही प्रशिक्षित वेतनमान की मांग कर रहे थे। इन्हें ब्रिज कोर्स उत्तीर्ण करने की तिथि से प्रशिक्षित का वेतनमान मिल रहा है। विभाग ने कहा है कि इन शिक्षकों के ना तो प्रशिक्षण में विभागीय स्तर से विलंब हुआ और ना ही डीपीई के समकक्ष इसे माना गया है। ऐसे में इनके दावे को खारिज किया जाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.