गाजीपुर, सितम्बर 30 -- सैदपुर। प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के छह माह के ब्रिज कोर्स को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को आवाज उठाई। संघ के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा को ज्ञापन सौंपकर ब्रिज कोर्स को विभागीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के रूप में पूरा कराने और परीक्षा में असफल होने पर सेवा समाप्ति की शर्त खत्म करने की मांग की। ज्ञापन में संघ ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों की नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत हुई है। नियुक्ति के समय शिक्षकों ने आवश्यक पात्रता परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की थीं। यह भी पढ़ें- शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर किया प्रदर्शन एनसीटीई के निर्देशों के तहत प्राथमिक स्तर पर कार्यरत बीएड शिक्षकों के लिए छह माह क...