बीएड व शिक्षा शास्त्री में प्रवेश के लिए परीक्षा आज
दरभंगा, जून 6 -- राजीव रंजन झा, दरभंगा। दो वर्षीय बीएड व शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड) का आयोजन रविवार को होगा। शहर के कुल 21 केंद्रों पर एक पाली में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। डीएम कौशल कुमार के आदेश पर सदर एसडीओ विकास कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों के ससौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। परीक्षा का संचालन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक होगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व परीक्षार्थियों का केंद्र के भीतर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को सुबह 08:30 से 10:30 बजे तक सघन जांच के बाद परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.