दरभंगा, अप्रैल 13 -- राजीव रंजन झा दरभंगा। लनामिवि के बीएड (नियमित) विभाग में करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के दिशा-निर्देश में सोमवार को कैंपस चयन प्रक्रिया हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बीएड प्रशिक्षित विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार मिलन ने इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर छपरा के एक विद्यालय ने अभ्यर्थियों का चयन व साक्षात्कार किया। विद्यालय के प्रतिनिधियों ने योग्य एवं प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का चयन करते हुए उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए। साक्षात्कार पैनल में विद्यालय के प्रबंधक शशांक शेखर, निदेशक आकांक्षा सिंह एवं बीएड विभाग से डॉ. निधि वत्स, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा एवं डॉ. रेशमा तबस्सुम शामिल थे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.