जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- जमशेदपुर। डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्लेसमेंट सेल की ओर से बीएड विद्यार्थियों के लिए टिप्स टू फेस इंटरव्यू विषय पर विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी प्लेसमेंट और साक्षात्कार के लिए मानसिक रूप से तैयार करना तथा पेशेवर व्यवहार से जुड़ी जरूरी बातें समझाना था। कार्यक्रम में डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की पूर्व प्राचार्या रजनी शेखर मुख्य वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अपने लंबे शैक्षणिक अनुभव के आधार पर विद्यार्थियों को इंटरव्यू के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखने, सामान्य प्रश्नों के प्रभावी उत्तर देने और अपनी योग्यताओं को सही तरीके से प्रस्तुत करने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। यह भी पढ़ें- बीएड विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र आयोजित उन्होंने प्रोफेशनल ...