झांसी, सितम्बर 29 -- झांसी,संवाददाता । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक के पद पर कार्यरत सभी बीएड डिग्री धारकों की नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित विधिक प्रक्रियाओं के तहत पूर्ण पारदर्शिता के साथ की गई थी। नियुक्ति के उपरांत एनसीटीई के दिशा निर्देश के अनुसार प्राथमिक स्तर पर कार्यरत बीएड डिग्री धारक शिक्षकों के लिए 6 माह का ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य किया गया। सभी शिक्षकों की नियुक्ति, भर्ती के मूल विज्ञापन 2018 के नियमों और शर्तों के अनुसार परीक्षा उत्तीर्ण करने उपरांत हुई थी। मूल विज्ञापन में केवल सेवाकालीन प्रशिक्षण पूर्ण करने की बात कही गई थी। विज्ञापन में किसी भी प्रकार की न्यूनतम...