बीएड में 5768 छात्र पास, 111 फेल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीएड सत्र 2024-26 का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया। इसकी जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 5768 छात्र पास हैं, जबकि 111 छात्र फेल कर गए हैं। 80 छात्रों के रिजल्ट अभी जारी किये जाने हैं। इनकी मार्क्सशीट में कुछ तकनीकी समस्या है, जिसे ठीक किया जा रहा है। बीएड के रिजल्ट को लेकर पिछले दिनों छात्रों ने विवि में हंगामा किया था। उधर, दो वर्षीय बीएड में छठे राउंड का दाखिला सोमवार से शुरू हो गया। छठे राउंड में 4800 छात्रों के नाम हैं। 18 अगस्त तक छठे राउंड का दाखिला चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.