बीएड में 33 हजार नामांकन पूरा, 4300 सीटें बचीं
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो वर्षीय बीएड में छठे चरण तक 33 हजार सीटों पर दाखिले पूरे हो गए। राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि सातवें से नौवें चरण तक 4300 सीटों पर दाखिले लिए जाएंगे। सातवें चरण की काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों की सूची 20 अगस्त को जारी की जाएगी। सूची में शामिल अभ्यर्थी अपने आवंटित महाविद्यालय में 22 अगस्त तक नामांकन ले सकेंगे।
अभ्यर्थियों को सलाह एक बार महाविद्यालय का आवंटन हो जाने के बाद अगले चरण में पुनः संबंधित अभ्यर्थी के महाविद्यालय आवंटन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी आवंटित महाविद्यालय में निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन ले लें।
पुनः काउंसिलिंग की प्रक्रिया राज्य नोडल अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनस्पॉट नामांकन का इंतजार नहीं करें। यदि सातवें चरण में महाविद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.