मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो वर्षीय बीएड में नामांकन के लिए पहले चरण में 20 हजार छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कॉलेजों में सीट बुक कराई थी। इसमें से 19 हजार 369 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। शुक्रवार को पहले राउंड की समय सीमा समाप्त हो गई। अब दूसरे राउंड के तहत दाखिले की तैयारी की जा रही हे। इसकी जानकारी राज्य नोडल अफसर प्रो. संजय कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि बीएड में नामांकन को दूसरे राउंड के लिए 14 से 17 जुलाई तक कॉलेज का आवंटन किया जाएगा। 15 से 18 जुलाई तक दाखिला लिया जाएगा। पहले और दूसरे राउंड में जो छात्र छूट गए हैं उनके बारे में तीसरे राउंड के बाद सीट बचने पर विचार किया जाएगा। 20 जुलाई से बीएड की कक्षाएं शुरू होंगी। बीएड में एक लाख 10 हजार छात्र बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल हुए हैं, जबकि 37 हजार सीटों पर द...