गिरडीह, अगस्त 3 -- गिरिडीह। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 2022 से कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम की शुरुआत की गयी। विभावि में सत्र 2022-26 के 8 सेमेस्टर वाले स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रम की लेट लतीफी के कारण बीएड में सीट आवंटित होने के बाद भी छात्र-छात्राओं के एडमिशन पर संकट मंडरा रहा है। सत्र 2022-26 का रिजल्ट अगस्त 2026 तक जारी हो जाना चाहिए था, पर विभावि के कॉलेजों में एक माह पहले सातवें सेमेस्टर की ही परीक्षा हुई है, जिसका रिजल्ट भी अभी तक नहीं आया है। इधर जेसीईसीईबी द्वारा आयोजित बीएड सत्र 2026-28 की प्रवेश परीक्षा में पास करने और प्रथम काउंसलिंग में सीट आवंटित होने के बाद भी छात्र-छात्राओं का बीएड में नामांकन नहीं हो रहा है। तीन अगस्त को नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित है, ऐसे में बीएड में नामांकन को लेकर छात्र-छात्राएं टेंशन में...