मेरठ, जुलाई 5 -- मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि से संबद्ध कॉलेजों में बीएड प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्रों को माइग्रेशन जमा करना बाध्यकारी होगा। विवि बिना माइग्रेशन अब छात्रों का प्रवेश मान्य नहीं करेगा। इस स्थिति में विवि छात्रों का परिणाम रोक देगा। विवि अभी तक माइग्रेशन जमा नहीं करने पर छात्रों का रिजल्ट जारी कर देता था, लेकिन इस साल से प्रक्रिया बदल दी गई है। विवि ने कॉलेजों से परीक्षा फॉर्म के साथ बीएड छात्रों के माइग्रेशन जमा करने के निर्देश दिए हैं। यदि रिजल्ट रुकता है तो इसके लिए कॉलेज जिम्मेदार होंगे।शनिवार को विवि ने उक्त आदेश जारी कर दिए। विवि में बिना माइग्रेशन रिजल्ट डिटेंड होने में बीएड के सर्वाधिक छात्र हैं। यह भी पढ़ें- बिहार बीएड एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, 36872 अभ्यर्थियों का चयन; 10 जुलाई तक होगा नामांकन बीते वर्ष 24 हजा...