मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीएड में चार चरणों के नामांकन के बाद भी छह हजार सीटें बची रह गई हैं। पांचवें चरण की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। आवंटित कॉलेजों की सूची अभ्यर्थी वेबसाइट पर देख सकेंगे।नोडल केंद्र बीआरए बिहार विश्वविद्यालय पांचवें और छठे चरण में इन सीटों को भरेगा। बीएड में ऑनस्पॉट नामांकन नहीं होना है। चौथे चरण में सात हजार अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किया गया था। इनमें महज एक हजार अभ्यर्थियों ने ही आवंटित कॉलेजों में नामांकन कराया है। अब पांचवां चरण 10 से 12 अगस्त तक चलेगा। पांचवें और छठे चरण में उन अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा, जिन्होंने कॉलेज आवंटन के बाद भी किसी कारण से नामांकन नहीं लिया है। पहले से तीसरे चरण के बीच नामांकन होने के बाद कई कॉलेजों में दीक्षारंभ और कक्षाओं का संचालन शुरू हो...