बीएड में नामांकन ले चुके छात्रों को संस्थान बदलने का मौका
धनबाद, अक्टूबर 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीएड, एमएड, बीपीएड सत्र 2026-28 में नामांकन ले चुके छात्र-छात्राओं के पास संस्थान बदलने का मौका है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने बीएड, एमएड व बीपीएड कोर्स में खाली सीटों पर नामांकन के लिए स्पेशल राउंड साक्षात्कार की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हुई। अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। बीएड, एमएड व बीपीएड कोर्स के राज्य मेधा सूची में शामिल वैसे सभी अभ्यर्थी में भाग ले सकते हैं, जो पहली से चौथे साक्षात्कार में शामिल नहीं हुए या जिन्हें साक्षात्कार में सीट आवंटन नहीं हुआ अथवा सीट आवंटन के बाद भी नामांकन नहीं ले सके।
कितनी सीटें खाली हैं बताते चलें कि धनबाद व बोकारो में 26 बीएड कॉलेजों में काफी संख्या में सीटें खाली हैं। कई कॉलेजों में तो 50 से 80 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.