पूर्णिया, मई 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नये सत्र में बीएड में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि सोमवार को समाप्त हो चुकी है। अब अभ्यर्थी 19 से 21 मई तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं 22 एवं 23 मई को आवेदन पत्र में संशोधन तथा अंतिम शुल्क भुगतान की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा सीईटी-बीएड 2026 का आयोजन 7 जून को किया जाएगा। इस बार प्रवेश परीक्षा आयोजन हेतु नोडल विश्वविद्यालय बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय को बनाया गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्णिया क्षेत्र में प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ बीए...