बीएड में छात्रा को मिला गोल्ड मेडल
गाजीपुर, जुलाई 27 -- सादात। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के दीक्षांत समारोह में कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, मरदापुर की बीएड की छात्रा ज्योति राजभर को गोल्ड मेडल मिला। ज्योति ने 1600 में से 1335 अंक (83.44 प्रतिशत) प्राप्त कर विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल से सम्मानित हुईं। वहीं एकरामुल्लाह अंसारी अकरम को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। निदेशक डॉ. विजय कुमार यादव, सह निदेशक इंजीनियर धर्मेंद्र यादव, प्राचार्य डॉ. एसके यादव ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- अक्षिता शर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर रचा इतिहास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.