बीएड फाइनल वर्ष परीक्षा का प्रोग्राम घोषित, 19 से परीक्षा
आरा, मई 16 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में बीएड सत्र 2024-26 के फाइनल वर्ष की परीक्षा का प्रोग्राम घोषित कर दिया गया है। बीएड फाइनल वर्ष की परीक्षा आगामी 19 मई से शुरू होगी। यह परीक्षा 21 मई तक ली जाएगी। परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। मालूम हो कि यह परीक्षा 19 और 20 मई को दो पालियों और 21 मई को एक पाली में ली जाएगी। परीक्षा को लेकर चारों जिलों में केंद्र बनाये गये हैं। बता दें कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी के अलावा वोकेशनल कोर्स का भी सत्र नियमित है। इसे बरकरार रखने के लिए ही लगातार परीक्षा आयोजित की जा रही है। स्थिति यह है कि सभी कोर्स की परीक्षा ग्रीष्मावकाश के पहले तक आयोजित हो जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.