बोकारो, जून 20 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। एआरएस बीएड कॉलेज में शनिवार को बीएड प्रशिक्षियों द्वारा निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। यह भी पढ़ें- जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता अभियानकार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षियों ने भाषण, पोस्टर प्रस्तुति, स्लोगन, समूह चर्चा और जन-जागरूकता संदेशों के माध्यम से मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों और आमजन से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान कि...