मिर्जापुर, मार्च 19 -- मिर्जापुर। आदर्श जनता महाविद्यालय कोलना में युवा भारत एवं एम.बी. योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय योग शिविर में बुधवार को बीएड के प्रशिक्षुओं को सूर्य नमस्कार सिखाया गया। राष्ट्रीय योगासन जज और योग गुरु योगी ज्वाला सिंह ने प्रशिक्षुओं को शारीरिक और मानसिक आरोग्यता के सूत्र बताते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नमस्कार आसन, हस्तोतानासन, पादहस्तासन, वाम अश्व संचालान, पर्वतासन, अष्टांग नमनासन, भुजंगासन और दक्षिण अश्व संचालन आसन का सघन अभ्यास कराया। प्रशिक्षण सत्र में प्रतीक्षा कुमारी, कंचन सिंह, सोनम सिंह, सपना मौर्या, पूजा कुमारी, रूपा पटेल, शिखा पटेल, सोनी, प्रतिमा सिंह, नीतू, प्रतिभा, आकाश वर्मा, राजकुमार और सुधीर कुमार विश्वकर्मा व बीएड के अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.