मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा 180 ऑब्जर्वर की देखरेख में होगी। परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर एक-एक ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। यह भी पढ़ें- बीएड प्रवेश परीक्षा 180 ऑब्जर्वर की देखरेख में होगी परीक्षा तैयारियां राज्य नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर जिला प्रशासन की तरफ से एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। बीएड की प्रवेश परीक्षा सात जून को होनी है। परीक्षा के लिए 11 शहरों में 180 केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा को लेकर पांच जून को मुजफ्फरपुर जिले के केंद्राधीक्षकों की बैठक होगी। राज्य नोडल अधिकारी ने बताया कि इनके अलावा 16 अतिरिक्त ऑब्जर्वर अलग-अलग शहरों मे...