जमशेदपुर, मार्च 29 -- झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षाओं के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। पर्षद ने संशोधित शेड्यूल जारी कर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अप्रैल कर दी है। इससे उन हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो तकनीकी समस्या या जानकारी के अभाव में आवेदन नहीं कर पाए थे। आवेदन में त्रुटि सुधार की सुविधा 8 से 9 अप्रैल तक मिलेगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब 10 मई को होगी। पहले यह 26 अप्रैल को प्रस्तावित थी। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड 6 मई के आसपास वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा राज्य के प्रमुख केंद्रों- रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा में होगी।झारखंड के 136 बीएड कॉलेजों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.