बीएड प्रवेश परीक्षा से 2643 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
गाजीपुर, मई 31 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के 35 केंद्रों पर रविवार को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा हुई। हर केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। परीक्षा में कुल 15 हजार 340 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें दोनों पालियों में कुल 2643 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह परीक्षा दो पालियों में हुईं। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 15340 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:00 बजे से 12:00 बजे तक चली। जिसमें 1326 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे शाम पांच तक आयोजित हुई। जिसमें 14,023 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसमें 1317 अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बीएड प्रवेश परीक्षा: दोनों पालियों में 408 ने कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.