बीएड प्रवेश परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति
प्रयागराज, मई 31 -- उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को प्रयागराज मंडल के चार जनपदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। मंडल में कुल 33,372 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें प्रथम पाली में 30,271 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जो 90.71 प्रतिशत उपस्थिति रही। वहीं द्वितीय पाली में 30,308 परीक्षार्थी शामिल हुए और उपस्थिति 90.82 प्रतिशत दर्ज की गई। प्रयागराज में 23,588 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से प्रथम पाली में 21,285 तथा द्वितीय पाली में 21,312 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रतापगढ़ में 6,640 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 6,141 और 6,151 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। फतेहपुर में 1,632 में से 1,507 और 1,506 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि कौशाम्बी में 1,512 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1,338 और 1,339 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.