वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने नलकूप निर्माण खंड के दो के सहायक अभियंता बालकृष्ण साहू और सुधीर कुमार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति डीएम के पास भेजी है। एडीएम के मुताबिक दोनों अभियंताओं की ड्यूटी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई थी। दोनों अधिकारी कोषागार से गोपनीय सामग्री प्राप्त करने के लिए उपस्थित नहीं हुए। आरोप है कि दोनों ने अपने पदीय दायित्वों में घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता बरती। एडीएम ने इसे घोर लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना मानते हुए अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...