लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय राजधानी के राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में परिणाम जारी करेंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 मई को हुआ था। परीक्षा में दोनों पालियों में 400107 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजन का जिम्मा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को सौंपा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...