फतेहपुर, मई 31 -- फतेहपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को कड़ी प्रशासनिक चौकसी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। शहर के चार केंद्रों पर दो पालियों में हुई इस परीक्षा में पंजीकृत 1632 परीक्षार्थियों में से 1507 छात्र शामिल हुए, जबकि 125 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर मिला-जुला असर देखने को मिला। परीक्षार्थियों के मुताबिक, जहां सामान्य ज्ञान और हिंदी के प्रश्नों ने उन्हें राहत दी तो वहीं गणित और अंग्रेजी के उलझाऊ सवालों को हल करने में उनके पसीने छूट गए। शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय, पीएमश्री जीआईसी, पीएमश्री जीजीआईसी एवं महात्मा गांधी पीजी महाविद्यालय में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग स...