गाज़ियाबाद, मई 31 -- गहराई से पूछे गए संविधान प्रश्न ही रहे मुश्किल, गणित का स्तर सामान्य, जबकि टीचिंग एप्टीट्यूड के प्रश्न रहे कम गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। गाजियाबाद में रविवार को 22 केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए सामान्य रही। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा में गणित, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान के आसान प्रश्नों से काफी राहत मिली, हालांकि संविधान से संबंधित प्रश्न बहुत गहराई से पूछे गए थे। इससे थोड़ी परेशानी हुई। नेगेटिव मार्किंग होने के चलते कठिन प्रश्नों को छोड़ना पड़ा। वहीं, टीचिंग एप्टीट्यूड के प्रश्न कम रहे। यह भी पढ़ें- बीएड प्रवेश परीक्षा : सामान्य ज्ञान ने दी राहत, मैथ-अंग्रेजी के प्रश्नों में छूटे पसीनेगाजियाबाद में परीक्षा केंद्र गाजियाबाद में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 22 केंद्...