भदोही, मई 31 -- भदोही, संवाददाता। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 5,768 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,360 ने परीक्षा दी जबकि 408 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- बीएड की संयुक्त परीक्षा जिले के छह केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच हुई आयोजितपह...