मधुबनी, अप्रैल 5 -- मधुबनी,एक संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के परीक्षा विभाग की ओर से जिले के सात संबद्ध एवं अंगीभूत शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में बीएड प्रथम खंड सत्र 2025-2027 एवं बीएड द्वितीय खंड सत्र 2024-2026 में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी गयी है। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के परीक्षा नियंत्रक डॉ इंसान अली ने बताया कि बीएड प्रथम खंड के छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के काउंटर पर जाकर ऑफलाइन के माध्यम से बिना विलंब शुल्क के साथ 27 अप्रैल से 5 मई तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं 6 मई से 9 मई तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। डॉ अली ने बताया कि एलएनएमयू के परीक्षा विभाग द्वारा बीएड प्रथम खंड की परीक्षा की संभावित तिथि जून के दूसरे सप्ताह में निर्धारि...